रायपुर में गन प्वाइंट पर 86 किलो चांदी की लूट! यूपी के कारोबारी को बेहोश कर हाथ-पैर बांधे, CCTV DVR भी ले गए बदमाश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार तड़के गन प्वाइंट पर डेढ़ करोड़ की चांदी लूट ली गई। बदमाशों ने सराफा कारोबारी की कनपटी पर पिस्टल टिकाकर 86 किलो चांदी लेकर फरार हो गए। जाते-जाते घर का CCTV DVR भी उठा ले गए। यह पूरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, लूट के शिकार कारोबारी का नाम राहुल गोयल है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं। लुटेरों ने पहले उन्हें किसी नशीली दवा से बेहोश किया और फिर हाथ-पैर बांधकर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से कारोबारी और उनके जेवरों की जानकारी रखते थे।

Raipur Silver Loot – 86 KG Chandi Robbery at Gunpoint in Raipur

 कैसे हुई वारदात

शनिवार सुबह करीब 4 बजे दो नकाबपोश बदमाश गन लेकर सदर बाजार के जैन मंदिर के पीछे स्थित राजधानी पैलेस पहुंचे। यहां किराए के फ्लैट में रह रहे राहुल गोयल के दरवाजे पर उन्होंने दस्तक दी। जैसे ही राहुल ने दरवाजा खोला, बदमाशों ने कनपटी पर गन तान दी।

इसके बाद दोनों ने कारोबारी को रुमाल के जरिए दवा सुंघाकर बेहोश किया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। घर में रखे करीब 86 किलो चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद जाते-जाते CCTV कैमरे का DVR भी निकाल ले गए ताकि कोई सबूत न बचे।

जब होश आया, तब खुला लूट का राज

राहुल को होश शनिवार सुबह करीब 11 बजे आया। होश में आने पर उन्होंने देखा कि घर में रखे सभी चांदी के जेवर गायब थे। घर के पीछे के हिस्से में रस्सी बंधी मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लुटेरे उसी रास्ते से भागे। पुलिस को सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।

आगरा से आकर रायपुर में करते थे जेवरों का कारोबार

सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि राहुल गोयल आगरा के रहने वाले हैं और रायपुर में किराए के फ्लैट में रहकर सदर बाजार में जेवरों का कारोबार करते हैं। इस वारदात के बाद शहर के सराफा व्यापारियों में खौफ का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजधानी के बीचोंबीच हुई यह घटना पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाती है। व्यापारी वर्ग में अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 ऐसी खबरों से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे लोकल पेज से जुड़ें |

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J