भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में एक shocking मामला सामने आया है। एक नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी लड़की को मंगलवार, 30 सितंबर को बिलासपुर से हिरासत में लिया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
मामला गंज थाना क्षेत्र का है। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि घटना वाले दिन लड़की स्कार्फ पहने और युवक ब्लैक शर्ट में था। जांच में सामने आया कि नाबालिग 27 सितंबर को अपने बॉयफ्रेंड का मर्डर कर बिलासपुर भाग गई थी।
CCTV में दिखा कि कपल ने एवॉन लॉज में दो बार चेक-इन किया। मर्डर के बाद लड़की ने लॉज मालिक से फोन पर झूठ भी बोला। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग और मृतक मोहम्मद सद्दाम 27 सितंबर को सुबह 7 बजे लॉज पहुंचे। उन्हें कमरा नंबर 103 दिया गया। 28 सितंबर को सुबह चेक-आउट किया और शाम को वापस वही कमरा लेकर ठहरे। लॉज स्टाफ ने सद्दाम को इसी दिन आखिरी बार जिंदा देखा।
रात को दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। नाबालिग प्रेग्नेंट थी और उसने यह बात बताई।शादी की बात कहने पर सद्दाम ने गर्भपात करने को कहा जिससे बहस हुई। रात करीब 3 बजे नाबालिग ने चाकू से सद्दाम की गर्दन और पीठ में 5 वार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्यारिन ने कमरे को बाहर से लॉक कर ट्रेन से बिलासपुर चली गई और सद्दाम का मोबाइल भी अपने पास रखा। 29 सितंबर सुबह लॉज मालिक ने कमरे की लाइट जलती देखी। फोन पर बात करने पर नाबालिग ने झूठ बोला कि वह बाथरूम गई है। शाम को कमरा खोलने पर सद्दाम की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली।
लड़की के कपड़ों पर खून के छींटे थे। उसने मां को पूरी कहानी बताई। इसके बाद परिजन कोनी थाना पहुंचे और पुलिस ने लॉज का कमरा खुलवाया।
मृतक मोहम्मद सद्दाम (20) बिहार का रहने वाला था और रायपुर में फूड फैक्ट्री में काम करता था। उसकी नाबालिग से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। जांच में पता चला कि मृतक की कई अलग-अलग नाम से ID भी थी।इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




