चलती बस में मौत का तांडव: आग से झुलसे 16 यात्री, जान बचाने चलती बस से कूदेयात्री, 10-12 की मौत की आशंका..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मंजर दिल दहला देने वाला था… बस में लगी आग, लोग जान बचाने के लिए कूद पड़े

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार दोपहर एक भयानक हादसा हो गया। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एक चलती एसी स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को जान बचाने के लिए चलती बस से कूदना पड़ा।

तीन मासूम, चार महिलाएं समेत 16 यात्री झुलसे
इस हादसे में 3 बच्चों और 4 महिलाओं समेत कुल 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे हुए सभी यात्रियों को तीन एंबुलेंस से तुरंत जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सभी को जोधपुर रेफर कर दिया गया।

राजस्थान बस हादसा: चलती बस में लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे – जले बस का दृश्य

57 लोग थे बस में सवार, शॉर्ट सर्किट बनी आग की वजह

बस में कुल 57 यात्री सफर कर रहे थे। नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि हादसे में 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

थईयात गांव के पास हुआ हादसा, लपटें उठती रहीं आसमान तक
हादसा जैसलमेर के थईयात गांव के पास हुआ। बस जैसलमेर से दोपहर 3 बजे रवाना हुई थी और करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद अचानक उसके पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया।

ग्रामीण और राहगीर दौड़े मदद को, दमकल और पुलिस को दी सूचना
जैसे ही हादसे की खबर फैली, आस-पास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने फौरन राहत कार्य शुरू किया और दमकल विभाग व पुलिस को सूचित किया। आग की भयावहता देखकर हर कोई सन्न रह गया।

घायलों को जोधपुर रेफर, 70% तक झुलसे हैं अधिकांश यात्री
पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव ने बताया कि सभी गंभीर घायलों को जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया है। इनमें से अधिकतर यात्री 70% तक जल चुके हैं और उनका इलाज जारी है।

नेताओं को दी गई जानकारी, प्रशासन अलर्ट पर
इस दर्दनाक हादसे की जानकारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी दी गई है। जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल प्रबंधन ने फिलहाल 16 घायलों को जोधपुर रेफर करने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J