भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) सरगुजा में गुरुवार को हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। पेट्रोल पंप पर काम करने वाली एक युवती को उसके ही एक्स बॉयफ्रेंड ने दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह खौफनाक मंजर वहां मौजूद लोगों ने अपनी आंखों से देखा।
गांधी नगर थाना क्षेत्र के श्री कृपा पेट्रोल पंप पर काम करने वाली विद्यावती पर कुसमी निवासी जोगेंद्र पैंकरा ने 1 फीट लंबे धारदार चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू अपनी बाइक के स्पीडोमीटर पर छुपा रखा था। मौके पर पहुंचते ही उसने बातचीत का बहाना बनाया और अचानक हथियार निकालकर वार कर दिया।
मामले के पीछे पुराना प्रेम संबंध बताया जा रहा है। दोनों बलरामपुर के रहने वाले थे और विद्यावती ने कुछ समय पहले रिश्ता तोड़ दिया था। इसी बात से नाराज आरोपी पिछले 2-3 दिनों से पंप में आकर उसे मनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन गुरुवार को जब युवती ने साफ इंकार कर दिया, तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह घटना न सिर्फ सरगुजा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर रही है। समाज में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक महिलाएं इस तरह के जुनूनी प्यार की शिकार होती रहेंगी।
👉 ऐसे लोकल अपडेट्स और खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




