भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दीपावली अमावस्या की रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
चंदौरा थाना क्षेत्र के जजावल गांव में एक युवक की खून से सनी लाश घर के अंदर मिली, और पत्नी ने दावा किया कि भूत-प्रेत ने उसके पति की हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम अनंत सिंह था।उसकी पत्नी बसंती ने घटना की रात अपने देवर को फोन कर बताया कि उसके पति की मौत हो गई है।जब देवर घर पहुंचा, तो बसंती ने कहा – “मेरे पति की हत्या किसी इंसान ने नहीं, बल्कि भूत-प्रेत ने की है।”
मृतक की पत्नी ने इसे प्राकृतिक मौत बताकर तुरंत अंतिम संस्कार करने की बात कही।
लेकिन जब लोगों ने देखा कि अनंत सिंह के सिर पर धारदार हथियार के गहरे निशान हैं, तो हत्या की आशंका गहरा गई।
इसके बाद मृतक के भाई अनदेव ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और चार दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इस रहस्यमयी और भयावह वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
गांव के लोग अब भी अंधविश्वास और शक के बीच उलझे हैं।पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि हत्या किसी इंसान ने की या फिर पत्नी के “भूत-प्रेत” वाले दावे के पीछे कोई और सच्चाई छिपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




