कुत्ते को गाली देने पर 14 साल के बच्चे को पड़ोसियों ने दी दर्दनाक मौत, मां बोली– मेरे बेटे को इंसाफ दो..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।

यहां कुत्ते को गाली देने के मामूली विवाद ने 14 साल के बच्चे ऋत्विक की जिंदगी छीन ली।
परिवार का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसे जबरन पकड़ लिया और अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया।

उन्नाव घटना – 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत पर परिवार ने न्याय की मांग की

क्या है पूरा मामला?

परिजनों के मुताबिक, कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसियों ने ऋत्विक को अगवा कर लिया।बच्चे को घंटों तक यातनाएं दी गईं — उसे बिजली का झटका दिया गया, पैरों पर चोट पहुंचाई गई और जबरदस्ती कुछ पिलाया गया।परिवार का कहना है कि इस सबके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मां का दर्द – “मेरे बेटे को इंसाफ दो”

मृतक की मां का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से बार-बार शिकायत की,
लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर बदलवा दी और असल बात दर्ज नहीं की।
रोते हुए मां ने कहा — “मेरा बेटा किसी का अपराधी नहीं था,
उसे सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि उसने एक कुत्ते को गाली दी थी।
मुझे मेरे बेटे के लिए इंसाफ चाहिए।”

समाजवादी पार्टी की चेतावनी

घटना के बाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि
अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो यह मुद्दा विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी ही होगी।

पुलिस जांच शुरू

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना से इलाके में सन्नाटा और गुस्सा दोनों माहौल में महसूस किया जा रहा है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J