भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी और लाश को सूटकेस में भरकर फरार हो गई। घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई। जांच में सामने आया कि महिला हत्या के बाद ट्रेन से भाग गई है।
जशपुर एसपी ने तुरंत इसकी सूचना रायपुर जीआरपी एसपी को दी। दोनों जिलों की पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पता लगाया कि महिला किस ट्रेन में सफर कर रही है। जांच में स्पष्ट हुआ कि ट्रेन महाराष्ट्र के नासिक के करीब पहुंचने वाली है।
सूचना मिलने पर आरपीएफ टीम को अलर्ट किया गया, जिसके बाद मनमाड़ रेलवे स्टेशन पर महिला को हिरासत में ले लिया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, महिला अपने पति की लाश को जशपुर में ही सूटकेस में बंद कर छोड़ आई थी।
घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है। परिजन और ग्रामीण दोनों स्तब्ध हैं।
जशपुर पुलिस ने बताया कि थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




