भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आधार कार्ड से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव सामने आया है। UIDAI ऐसी तैयारी कर रहा है जिससे आपके आधार कार्ड से पता और जन्मतिथि पूरी तरह हट जाएंगी। आगे चलकर पहचान के लिए सिर्फ आपकी फोटो और QR कोड ही काफी होंगे। आम लोगों में भी इस बदलाव को लेकर चर्चा तेज है, क्योंकि आधार हर घर की जरूरत है।
पता और जन्मतिथि होंगे गायब
सरकार और UIDAI आधार कार्ड का स्वरूप पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में न तो कार्ड पर एड्रेस दिखेगा और न ही आपकी जन्मतिथि।
नया आधार कार्ड सिर्फ फोटो और QR कोड पर आधारित होगा, जिसमें बाकी जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगी।
क्यों लिए गए ये बड़े फैसले?
UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने बताया कि यह बदलाव प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।अक्सर लोग आधार की फोटोकॉपी होटल, सिम प्रदाताओं या इवेंट आयोजकों को दे देते हैं, जिससे संवेदनशील जानकारी गलत हाथों में जा सकती है।
इसी जोखिम को खत्म करने के लिए UIDAI ने निर्णय लिया है कि विवरण कार्ड पर छपने की बजाय QR कोड में सुरक्षित रहेगा।भुवनेश कुमार का साफ कहना है— "जब तक कार्ड पर डिटेल छपेगी, इसका दुरुपयोग होता रहेगा। इसलिए आगे सिर्फ फोटो और QR कोड ही होना चाहिए."
होटल और इवेंट चेक-इन नियम भी बदलेंगे
UIDAI दिसंबर में नया नियम लाने की तैयारी में है।इसके बाद आधार को फिजिकल डॉक्यूमेंट की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।पहचान सिर्फ ऑनलाइन ऑथेंटिकेशन या QR स्कैनिंग से होगी।इससे फोटोकॉपी कल्चर खत्म होगा और किसी के लिए भी नकली आईडी बनाना मुश्किल हो जाएगा।
आ रहा है नया ‘सुपर ऐप’
UIDAI जल्द ही mAadhaar को बदलकर एक नया हाई-टेक ऐप लाने जा रहा है, जो DPDP कानून के तहत बनाया गया है और अगले 18 महीनों में पूरी तरह लागू होगा।
इस ऐप की खासियतें—
घर बैठे एड्रेस अपडेट
गैर-मोबाइल सदस्यों को भी जोड़ा जा सकेगा
मोबाइल नंबर अपडेट फेस ऑथेंटिकेशन से
हर जगह QR स्कैनिंग से एंट्री—चाहे होटल हो, सिनेमा हो या सोसायटी
अब चेहरा ही बनेगा पहचान
नई व्यवस्था में फेस वेरीफिकेशन सबसे महत्वपूर्ण होगा। प्रक्रिया इस प्रकार होगी—
आधार होल्डर QR कोड वेरीफायर के स्कैनर पर दिखाएगा।
सिस्टम तुरंत फेस वेरीफिकेशन मांगेगा।
जैसे ही चेहरा स्कैन होगा, आपकी पहचान और उम्र दोनों की पुष्टि हो जाएगी।
इससे फर्जी आईडी और नाबालिगों द्वारा गलत उम्र बताने की समस्या खत्म होगी। UIDAI जल्द ही इस तकनीक का इंटीग्रेशन करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




