भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर में बड़ी चोरी – दीवार में छेद कर उड़ाए 25 लाख के मोबाइल!
अंबिकापुर शहर के गुदरी चौक स्थित गोलू मोबाइल शॉप में चोरों ने फिल्मी अंदाज में सेंधमारी की। उन्होंने दुकान की पिछली दीवार में 1 फीट चौड़ा छेद कर अंदर घुसकर करीब 25 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। खास बात यह कि चोरों ने सिर्फ महंगे iPhone और Samsung जैसे ब्रांड चुने, सस्ते मोबाइल वहीं छोड़ दिए।
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
यह घटना 5 नवंबर की रात की है। चोरों ने हैंड ड्रिलर (पेचकस जैसी मैनुअल मशीन) से दीवार में छेद किया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है, जिसमें एक आरोपी साफ नजर आ रहा है जबकि दूसरा बाहर निगरानी में था। दुकान में लगे अलर्ट अलार्म ने भी आवाज दी, लेकिन रात होने की वजह से कोई जागा नहीं।
सुबह जब दुकान खोली गई तो संचालक हैरान रह गए। चोर पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे, लेकिन कैश काउंटर और उसमें रखी सोने की अंगूठी को नहीं छुआ। कोतवाली पुलिस टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर
दुकान संचालक विक्रांत जायसवाल और विवेक जायसवाल रोज की तरह रात को दुकान बंद कर अपने घर बौरी पारा चले गए थे। रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार पर सेंध लगाई और अंदर घुस गए।
सिर्फ महंगे मोबाइल ही चोरी किए
चोरों ने दुकान में रखे करीब 100 मोबाइल सेट निकाल लिए। वे सिर्फ iPhone, Samsung, OnePlus, Oppo, Vivo जैसे महंगे मोबाइल लेकर भागे, जबकि सस्ते मोबाइल फेंक दिए। दुकान के पीछे करीब 7–8 लाख रुपये कीमत के सस्ते मोबाइल पीछे पड़े मिले।
फुटेज में एक चोर कैद
CCTV फुटेज में एक चोर मोबाइल सेट निकालते दिखा, जबकि अंदेशा है कि उसके साथी बाहर खड़े थे और मोबाइल के डिब्बे बाहर पास कर रहे थे। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उसकी पहचान में जुटी है।
पहले की गई थी रेकी
पुलिस को शक है कि वारदात में बाहरी चोर शामिल हैं जिन्होंने पहले दुकान की पूरी रेकी की थी। गुदरी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस बड़ी चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है।
संचालकों ने जताई नाराजगी
दुकान संचालकों विक्रांत और विवेक जायसवाल ने बताया कि चोरी में करीब 25 लाख से ज्यादा के मोबाइल गायब हैं। फिलहाल वे स्टॉक का मिलान कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




