भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर पुलिस ने अमित बघेल को घोषित किया भगोड़ा
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ 5,000 रुपए के इनाम की घोषणा भी की है। यह कार्रवाई उस विवादित टिप्पणी मामले के बाद की गई है, जिसमें उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
कई ठिकानों पर की गई छापेमारी
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने अमित बघेल की तलाश में शहर और आसपास के इलाकों में कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। रायपुर पुलिस लगातार उनकी लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है।
एसएसपी ने जनता से की शांति बनाए रखने की अपील
रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से शांति और सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा —
"थाना कोतवाली और थाना देवेंद्रनगर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल व अन्य के विरुद्ध पंजीबद्ध अपराध की विवेचना जारी है। सर्व समाज के लोगों से अपील है कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप न करें, पुलिस पर भरोसा रखें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।"
सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एसएसपी ने साफ कहा है कि रायपुर पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे





