भिलाई में दर्दनाक हादसा: कंपनी में काम करते वक्त करंट की चपेट में आया 25 वर्ष का युवक, मौके पर मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आया मजदूर

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक कंपनी में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। काम के दौरान हुए इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Bhilai Jamul Current Accident – कंपनी में करंट लगने से मजदूर की मौत, 5 लाख मुआवजा घोषित

काम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, जामुल थाना क्षेत्र के एक निजी कंपनी में काम कर रहे नवल पटेल (25 वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने तत्काल उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कैसे हुई घटना
जामुल थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि नवल पटेल छावनी इलाके के पटेल पारा का रहने वाला था और पिछले एक साल से कंपनी में काम कर रहा था। बुधवार सुबह काम के दौरान क्रेन बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे नवल गंभीर रूप से झुलस गया।

अस्पताल में नहीं बच सकी जान
घटना के बाद साथी मजदूरों और कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर नवल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मरच्युरी में रखा गया है।

कंपनी ने दिया मुआवजे का आश्वासन
घटना के बाद परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से नाराजगी जताई। इसके बाद कंपनी ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

भिलाई के पटेल पारा इलाके में इस घटना से मातम पसरा हुआ है। नवल अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J