भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोशल मीडिया पर चाकू और तलवार के साथ फोटो डालकर रंगबाजी करने वाले युवकों पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पुलिस ने इन असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया है।
अभियान के तहत पुलिस ने कुल 78 असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की। वहीं, हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने वाले 7 अकाउंट होल्डर्स पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सबक सिखाया गया।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि कुछ आरोपी अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी साइटों से घातक हथियार मंगाकर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे थे। ऐसे युवकों पर निगरानी रखी जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी हरकतें दोहराई न जा सकें।
इसी अभियान के तहत अंजोरा चौकी से 2 और मोहन नगर से 1 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर अड्डेबाजी करने वाले 14 लोगों पर भी एक्शन लिया गया — जिनमें उतई से 4, सुपेला से 4 और पद्मनाभपुर से 1 आरोपी शामिल है।
इसके अलावा पुलिस ने 170 बीएनएसएस के तहत 78 लोगों पर कार्रवाई की। इनमें भिलाई 3 से 10, खुर्सीपार से 7, छावनी से 4, सुपेला से 8, वैशाली नगर से 4, भिलाई नगर से 5, नेवई से 4, मोहन नगर से 4, दुर्ग से 6 और पद्मनाभपुर से 3 आरोपियों पर कार्यवाही की गई।
बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने हाथ में तलवार लेकर फोटो पोस्ट की थी, जबकि दूसरे ने कमर पर चाकू लगाकर फोटो अपलोड की थी। पुलिस ने इन सभी को कड़ी चेतावनी देते हुए आगे ऐसा न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




