भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दुर्ग जिले के सुपेला निवासी एक युवक ने गुंडा बनने के शौक में नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में तलवार लहराकर लोगों के बीच दहशत फैला दी। पुलिस ने समय रहते घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया, वरना बड़ी वारदात हो सकती थी।
लोगों में फैली दहशत, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
10 नवंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे नंदिनी टाउनशिप के चंचल प्यूलस क्षेत्र में एक युवक लोहे के तलवारनुमा धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत नंदिनी नगर पुलिस को दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में युवक की पहचान अमन समुद्रे (22 वर्ष), निवासी रावण भाठा, शंकर नगर, थाना सुपेला जिला दुर्ग के रूप में हुई।
‘गुंडा’ बनने के शौक में मचाई दहशत
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भिलाई में पहले से ही अपनी दबंगई दिखाने की कोशिश करता था। नंदिनी-अहिवारा में उसके कुछ दोस्त रहते हैं, जिनके बीच अपनी “धौंस” जमाने के लिए वह तलवार लेकर सड़क पर उतरा और राहगीरों को डराने लगा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की गई है।
न्यायालय ने भेजा जेल
नंदिनी नगर पुलिस ने आरोपी अमन समुद्रे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




