भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भागीरथपुरा (राजस्थान), चंबल नदी के किनारे सोमवार को ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। सपोटरा उपखंड के भागीरथपुरा गांव के 35 वर्षीय रूपसिंह गुर्जर पुत्र रंगलाल गुर्जर को नदी में मौजूद तीन मगरमच्छों ने हमला कर अंदर खींच लिया। दो दिन गुजर जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
नदी किनारे हुआ खौफनाक हमला
जानकारी के मुताबिक, रूपसिंह अपने 15 साल के बेटे दीपक और बहनोई धर्मसिंह गुर्जर के साथ राजघाट (मुरैना) घूमने गए थे। चंबल नदी के पुल के नीचे उन्होंने मुंह धोने के लिए झुकते ही अचानक पानी में हलचल हुई और घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया।
देखते ही देखते नदी में तीन मगरमच्छ दिखाई दिए, जिन्होंने मिलकर रूपसिंह को गहरे पानी में खींच लिया। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह आंखों के सामने लापता हो गए।
दो दिन से जारी तलाश
घटना की सूचना तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीम को दी गई। गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक रूपसिंह का कोई पता नहीं चल सका है।
स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर जुटे हुए हैं और नदी किनारे प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका कोई निशान मिले।
गांव में पसरा मातम, परिजनों का बुरा हाल
भागीरथपुरा गांव में इस हादसे की खबर लगते ही माहौल गमगीन हो गया। गांव के लोग परिवार के घर पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं। रूपसिंह अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य बताए जा रहे हैं।
एक ग्रामीण ने भावुक होकर कहा, “चंबल अब पहले जैसी नहीं रही... अब तो पानी में मौत घात लगाए बैठी है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




