छत्तीसगढ़ में नवंबर में ही दिखा दिसंबर जैसा ठण्ड ! अगले 5 दिन तक शीतलहर का अलर्ट, रायपुर से अंबिकापुर तक कंपकंपी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हाड़ कंपा देने वाली ठंड के लिए तैयार हो जाइए!

छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तरी हवाओं के चलने और मध्यप्रदेश के ऊपर बने एंटी साइक्लोन की वजह से प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है

सरगुजा संभाग में चल रही शीतलहर

पिछले तीन दिनों से सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। पिछले 24 घंटों में रायपुर और माना में तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिरकर 13 डिग्री तक पहुंच गया। माना में तो शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है।


                              छत्तीसगढ़ ठंड अपडेट – रायपुर और अंबिकापुर में शीतलहर का असर दिखाता मौसम का दृश्य

पारा गिरा, बढ़ी कंपकंपी

नवंबर के दूसरे हफ्ते से ही ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का सीधा असर अब सीमावर्ती जिलों में दिखने लगा है। बलरामपुर, रामानुजगंज और अंबिकापुर में रात का पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे रातें ठिठुरन भरी हो गई हैं।

रायपुर-बिलासपुर में भी असर तेज

बिलासपुर और रायपुर में भी ठंड ने पिछले चौबीस घंटों में जोर पकड़ लिया है। न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक नीचे चला गया है। शहरों में सुबह और देर शाम लोगों को कंपकंपी महसूस हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड का यह दौर अगले 4 से 5 दिन तक जारी रहेगा।

तमिलनाडु की बारिश ने बढ़ाई ठंड

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि तमिलनाडु में हो रही भारी बारिश ने भी छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। फिलहाल हवाओं की दिशा में बदलाव की कोई संभावना नहीं है, इसलिए राहत अभी दूर है।

नवंबर में ही दिखा दिसंबर जैसा असर

आमतौर पर राज्य में ठंड नवंबर के आखिर में बढ़ती है, लेकिन इस बार दूसरे सप्ताह से ही इसका प्रभाव दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह साल औसत से ज्यादा ठंडा रह सकता है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J