दिल्ली ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट! दुर्ग-रायपुर से जगदलपुर तक सख्त निगरानी, सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक पुलिस चौकन्नी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली धमाके के बाद छत्तीसगढ़ अलर्ट मोड पर!

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 8 लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को हिला दिया है। इसी घटना के बाद छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव मोड में आ गई हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर से लेकर बस्तर तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल और पर्यटन स्थलों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। रायपुर में एसएसपी लखन पटले ने बताया कि सभी एजेंसियां अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट हैं। एयरपोर्ट, धार्मिक स्थल और होटल-प्रतिष्ठानों में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट – पुलिस की सघन चेकिंग और निगरानी अभियान की तस्वीर

सड़क से सोशल मीडिया तक मॉनिटरिंग
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर न केवल सड़कों पर बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी निगरानी रखी जा रही है। कंट्रोल रूम और कमांड सेंटर में सीसीटीवी फुटेज की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

सोशल मीडिया पर गलत खबरों पर रोक
पुलिस ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमों को अलर्ट किया है कि किसी भी भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई की जाए। आईजी और पुलिस कमिश्नर स्तर पर भी सभी जिलों में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

बिलासपुर और दुर्ग में भी सुरक्षा बढ़ी
बिलासपुर में पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाईकोर्ट और होटल क्षेत्रों में पैदल गश्त तेज कर दी है। वहीं दुर्ग और भिलाई में देर रात से ही सघन चेकिंग शुरू हो गई है। सीमाओं पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।

डॉग स्क्वायड और एंटीसेबोटाज टीम तैनात
एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिलेभर में एंटीसेबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड द्वारा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की जांच की जा रही है। सभी थाना प्रभारी अपनी टीमों के साथ लगातार निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री और विपक्ष दोनों ने जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमाके को हृदय विदारक बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य एजेंसियां मिलकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और सरकार को जवाब देना होगा।

दिल्ली में शाम 6:52 बजे हुआ था धमाका
जानकारी के मुताबिक, लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास कार में जोरदार ब्लास्ट हुआ था, जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत और 24 घायल बताए जा रहे हैं। इसी के चलते छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी कर सभी जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

रायपुर, दुर्ग और आसपास के लोग सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को दें। मिलकर अपने शहर की सुरक्षा बनाए रखें – "सुरक्षित छत्तीसगढ़, सबकी जिम्मेदारी!"

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J