दुर्ग में बाल संप्रेक्षण गृह से 3 नाबालिग फरार! दीवार फांदकर भागे, CCTV में तलाश रही पुलिस..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। शहर में रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। पुलगांव क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से तीन नाबालिग दीवार फांदकर फरार हो गए। जैसे ही यह खबर फैली, प्रशासन और पुलिस दोनों हरकत में आ गए।

जानकारी के मुताबिक, भागे हुए तीनों बच्चे अलग-अलग गंभीर अपराधों के मामलों में बाल सुधार गृह में रखे गए थे। इनमें एक पर हत्या, दूसरे पर लूट और तीसरे पर अन्य आपराधिक मामला दर्ज है।

दुर्ग बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 3 नाबालिगों की तलाश में जुटी पुलिस | Durg Bal Sudhar Grih Escape

बताया जा रहा है कि देर रात मौका पाकर तीनों नाबालिग पीछे की दीवार फांदकर बाहर निकल गए। घटना का पता लगते ही बाल गृह प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि तीनों के भागने की दिशा और संभावित ठिकानों का पता चल सके।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिगों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे कहीं उनके संपर्क में तो नहीं हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आसपास के इलाकों में रातभर पुलिस की सर्चिंग जारी रही। फिलहाल तीनों नाबालिगों का कोई सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J