भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अब बदल जाएगा दुर्ग-बालोद का सफर – दो समपार फाटक होंगे स्थायी रूप से बंद।
रायपुर रेल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। दुर्ग से ताडोकी रेलखंड पर स्थित दो समपार फाटक अब हमेशा के लिए बंद कर दिए जाएंगे। यह निर्णय रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लिया गया है।
हजारों यात्रियों की दिनचर्या पर पड़ेगा असर
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कदम से दुर्ग, बोरसी, मरोदा, गुंडरदेही और आसपास के इलाकों के हजारों दैनिक यात्रियों के आवागमन पर असर पड़ेगा। लोग वर्षों से इन गेटों से गुजरते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें नया रास्ता अपनाना होगा।
हजारों यात्रियों की दिनचर्या पर पड़ेगा असर
इस कदम से दुर्ग, बोरसी, मरोदा, गुंडरदेही और आसपास के इलाकों के हजारों दैनिक यात्रियों के आवागमन पर असर पड़ेगा। लोग वर्षों से इन गेटों से गुजरते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें नया रास्ता अपनाना होगा।
कौन-कौन से गेट होंगे बंद और कब
दुर्ग और मरोदा स्टेशनों के बीच किलोमीटर 871/2-3 पर स्थित समपार क्रॉसिंग DD-05 यानी बोरसी गेट को 25 नवंबर 2025 से स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।
वहीं, गुंडरदेही और लाटाबोर स्टेशनों के बीच किलोमीटर 911/6-7 पर स्थित जुनवानी गेट DD-40 को 15 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि (24:00 बजे) से बंद कर दिया जाएगा।
नए रोड अंडरब्रिज से होगी राहत
रेलवे ने बताया कि दोनों फाटकों के ऊपर वैकल्पिक मार्ग के रूप में नए रोड अंडर ब्रिज तैयार हो चुके हैं। इससे लोगों को ट्रेनों के इंतजार से मुक्ति मिलेगी और यातायात सुचारु रहेगा।
सुरक्षा और ट्रैफिक को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय
दुर्ग क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे वाहनों और रेल लाइन पर दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए रेलवे ने यह स्थायी बंदी का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अंडरब्रिज बनने से सड़क और रेल दोनों की सुरक्षा में सुधार होगा।
अगर आप दुर्ग-बालोद मार्ग से रोज़ाना सफर करते हैं, तो 15 और 25 नवंबर की तारीख ज़रूर याद रखें। अपने रूट और समय में बदलाव करें ताकि असुविधा से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




