दुर्ग में शुरू हुई 24×7 चाइल्ड हेल्प डेस्क, अब हर जरूरतमंद बच्चे को मिलेगी त्वरित मदद..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। जिले में बच्चों की सुरक्षा और मदद के लिए बड़ी पहल की गई है। अब जरूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों को किसी भी वक्त सहायता मिल सकेगी, क्योंकि दुर्ग में 24×7 चाइल्ड हेल्प डेस्क की शुरुआत हो चुकी है।

यह हेल्प डेस्क भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मिशन वात्सल्य योजना के तहत शुरू की गई है। इसका उद्देश्य है – जिले के उन बच्चों तक त्वरित सहायता पहुँचाना जो किसी कारणवश बेसहारा, संकट में या शोषण के शिकार हैं।

दुर्ग में 24x7 चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ – बच्चों की सुरक्षा और सहायता के लिए नई पहल

इस नई सुविधा का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, दुर्ग द्वारा किया गया। हेल्प डेस्क का संचालन न्यू बस स्टैंड प्रतीक्षालय में रैन बसेरा के नीचे, भूतल कक्ष क्रमांक-02, अनुसूचित जाति ब्लॉक में किया जा रहा है। यह केंद्र चौबीसों घंटे और सातों दिन सक्रिय रहेगा ताकि किसी भी समय बच्चों को मदद मिल सके।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह डेस्क सीधे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 से जुड़ी हुई है। इस हेल्पलाइन का प्रमुख उद्देश्य 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षा, देखरेख और संरक्षण देना है।

जो बच्चे बाल मजदूरी, परित्याग, सड़क पर रहने या किसी भी आपात स्थिति में फंसे हैं, उन्हें इस डेस्क से तुरंत सहायता मिल सकेगी। यहां प्रशिक्षित अधिकारी और कर्मी बच्चों की स्थिति का आकलन कर पुनर्वास, परामर्श, चिकित्सा सहायता और कानूनी मदद जैसी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

साथ ही, जरूरत पड़ने पर बच्चों को सुरक्षित स्थान या शेल्टर होम तक पहुँचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम दुर्ग जिले में बाल सुरक्षा को और मजबूत बनाएगा।

अब कोई भी व्यक्ति या बच्चा दिन-रात किसी भी समय 1098 पर कॉल कर मदद मांग सकता है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J