दुर्ग में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई महिला की मौत, पति और मां घायल – अंधेरी सड़क बनी मौत का कारण..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 नवंबर की रात गोढ़ी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के मुरमुंदा चौक के पास हुई। जानकारी के अनुसार, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद एक परिवार सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने महिला को कुचल दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

                                   /2025/11/durg-truck-accident-woman-death-husband-mother-injured
रिश्तेदारी से लौटते वक्त हुआ हादसा

ग्राम पथरा वार्ड क्रमांक 05, थाना भिलाई-03 निवासी पंकज रात्रे ने पुलिस को बताया कि उसका भाई लोकेश रात्रे अपनी पत्नी नीलम रात्रे और मां बिसवंतीन बाई भारती के साथ घटियाखुर्द रिश्तेदारी से लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वे मुरमुंदा चौक से गोढ़ी रोड की ओर बढ़ रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि सभी सड़क पर जा गिरे

इस हादसे में लोकेश और उनकी मां बिसवंतीन बाई को गंभीर चोटें आईं। वहीं नीलम की साड़ी पीछे से आ रहे ट्रक में फंस गई। ट्रक चालक को इसका अंदाज़ा नहीं हुआ और वह वाहन आगे बढ़ाता गया। कुछ मीटर तक नीलम ट्रक के साथ घसीटती चली गई और सड़क पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और लोगों ने मिलकर पहुंचाई मदद

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। नंदिनी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने नीलम रात्रे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने उठाई सड़कों की खराब हालत पर आवाज़

ग्रामीणों का कहना है कि मुरमुंदा चौक से गोढ़ी रोड तक सड़क संकरी और अंधेरी रहती है। स्ट्रीट लाइट न होने और खराब सड़क के कारण यहां अक्सर हादसे होते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और रोशनी की व्यवस्था की मांग की है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J