भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गौरेला-पेंड्रा मारवाही। छत्तीसगढ़ के शांत इलाके गौरेला-पेंड्रा मारवाही में एक ऐसी वारदात हुई जिसने हर किसी को झकझोर दिया। यहां एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अनैतिक कृत्य करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अर्जुन (25) कोरबा के पसान ब्लॉक का निवासी है और मजदूरी करता है। 1 नवंबर की रात वह शराब के नशे में अपने मामा के घर पहुंचा। खाना खाने के बाद जब सभी सो गए, तो वह अपने मामा के बेटे यानी बच्चे को साथ लेकर बाहर टहलने चला गया।
इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद अर्जुन ने बच्चे की बेहद बेरहमी से पिटाई की। जब बच्चा अचेत हो गया, तो उसने उसके साथ अनैतिक कृत्य किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को निर्माणाधीन मकान में साड़ी से फंदा लगाकर लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या जैसा लगे। लेकिन 2 नवंबर की सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हो गया कि यह हत्या का मामला है, आत्महत्या नहीं। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान और अन्य साक्ष्य वारदात की गंभीरता बयां कर रहे थे।
पुलिस ने जांच तेज की और ग्रामीणों से पूछताछ व मोबाइल जांच के दौरान अर्जुन पर शक गहराया। जब उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मोबाइल में अनैतिक कृत्य से जुड़े वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त किया है।
DSP दीपक मिश्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसने पूरी वारदात का खुलासा किया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और मोबाइल व अन्य साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि राज्यभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। बच्चों के प्रति ऐसे अपराधों ने सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




