भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इंदौर में शादी के मंडप से उठा तूफान!
इंदौर के नंदलालपुरा इलाके में बुधवार रात एक शादी समारोह में ऐसा हंगामा हुआ कि पूरी बारात खाली हाथ लौट गई। वरमाला के बाद दुल्हन ने अचानक फेरों से इनकार कर दिया। वजह सुनकर दोनों परिवारों के लोग हैरान रह गए। मामला प्रेम विवाह का था, लेकिन छोटी-सी बात ने रिश्ते की डोर तोड़ दी।
फोटोग्राफर के पानी पीने पर दूल्हे का गुस्सा फूटा
घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र के कोष्ठी समाज धर्मशाला की है। बाबू घनश्याम नगर निवासी युवती की शादी 14 जुलाई को गौरव नामक युवक से तय हुई थी। बुधवार रात गौरव बैंड-बाजे के साथ घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचा। स्वागत-सत्कार के बाद दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर आए और मेहमानों से मिल रहे थे।
इसी बीच फोटोग्राफर ने दुल्हन के पास खड़े होकर पानी पी लिया। बस इतनी सी बात पर दूल्हा गौरव भड़क उठा और सबके सामने फोटोग्राफर को थप्पड़ जड़ दिया।
दुल्हन ने जताया विरोध, शादी से किया इंकार
यह नजारा देखकर दुल्हन हैरान रह गई। उसने दूल्हे की इस हरकत का विरोध किया। विवाद बढ़ा तो गौरव ने दुल्हन से भी अभद्रता कर दी। इससे नाराज दुल्हन ने स्टेज पर ही दूल्हे को नीचे उतार दिया और कहा— “शादी के पहले ही ऐसा बर्ताव, तो बाद में मुझे कैसे संभालेगा?”
बारात लौटी, दुल्हन ने दर्ज कराया केस
इसके बाद दुल्हन ने साफ कहा कि वह अब इस शादी को आगे नहीं बढ़ाएगी। बारात को वापस लौटना पड़ा। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस तक पहुंच गया। युवती ने दूल्हे और उसकी मां के खिलाफ एमजी रोड थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




