भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जेसीआई दुर्ग-भिलाई को राष्ट्रीय स्तर पर मिला गौरव! ZONCON बरगढ़ में लहराया दुर्ग-भिलाई का परचम
जेसीआई दुर्ग-भिलाई ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, टीमवर्क और सकारात्मक दृष्टिकोण से कोई भी ऊँचाई पाई जा सकती है।
जेसीआई दुर्ग-भिलाई हमारे शहर की एक अग्रणी संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व विकास और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। यह जेसीआई इंडिया का एक सक्रिय अंग है।
1 और 2 नवंबर को बरगढ़ यूनाइटेड द्वारा आयोजित ZONCON 2025 के दौरान जेसीआई दुर्ग-भिलाई को दो नेशनल अवार्ड्स एवं दो जोन के सर्वोच्च सम्मान सहित कुल 13 अवार्ड्स से नवाजा गया। यह उपलब्धि संस्था के लिए ही नहीं बल्कि पूरे दुर्ग-भिलाई नगर के लिए गर्व का क्षण है। 🌟
संस्था के अध्यक्ष जेसी आलोक अग्रवाल ने बताया कि जेसीआई दुर्ग-भिलाई को
नेशनल अवार्ड “आउटस्टैंडिंग एल.ओ. फॉर ऑर्गनाइजिंग जेसी वीक इन जोन 9”
और
“बेस्ट जूनियर प्रेसिडेंट अवार्ड” (जेसीएलटी शब्द आलोक अग्रवाल को)
प्राप्त हुए हैं।
इसके साथ ही संस्था को जोन 9 की सर्वोच्च “प्लैटिनम ट्रॉफी” तथा कुल 13 अवार्ड्स से सम्मानित किया गया, जिनमें एम्पॉवरिंग यूथ, ग्रोथ एंड डेवलपमेंट, आउटस्टैंडिंग जेसी वीक, पीआर स्टार, वन लोम वन स्कूल आदि प्रमुख हैं।
संस्था के पास्ट प्रेसिडेंट जेसी सुरेंद्र खेतान ने कहा कि यह सफलता पूरी टीम की एकजुटता, लगन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जेसीआई दुर्ग-भिलाई सदैव समाज में सकारात्मक प्रभाव लाने के लिए प्रयासरत रहा है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।
टीम अरोमा की ओर से सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी गई और यह संकल्प लिया गया कि आने वाले वर्षों में जेसीआई दुर्ग-भिलाई नई ऊँचाइयाँ छुएगा।
दो दिवसीय आयोजन में पुरस्कार वितरण के साथ ही वर्ष 2026 के लिए ज़ोन 9 की प्रेसिडेंट जेसी आरती मित्तल और ज़ोन 27 के प्रेसिडेंट जेसी प्रणव लाठ सहित नई जोनल कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।
संस्था के सभी पूर्वाध्यक्षों व सदस्यों ने इन उपलब्धियों पर अध्यक्ष जेसी आलोक अग्रवाल एवं वर्ष 2025 की पूरी टीम को हार्दिक बधाई प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




