भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अगर आप भी रात में मोबाइल फोन सिरहाने रखकर सोते हैं, तो संभल जाइए। यह आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रही है। अक्सर लोग सुबह सिरदर्द या आंखों में दर्द की शिकायत करते हैं और इसे देर से सोने की वजह मान लेते हैं, लेकिन असल वजह आपका मोबाइल फोन हो सकता है।
दरअसल, बहुत से लोग रात में सोते समय अपना मोबाइल तकिए के नीचे या पास में रख देते हैं, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। मोबाइल से लगातार हानिकारक रेडिएशन निकलते हैं, जो हमारे दिमाग और नींद के सिस्टम पर सीधा असर डालते हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी (Blue Light) शरीर के नींद लाने वाले मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है। इससे नींद की गुणवत्ता घटती है, सिरदर्द और आंखों में खिंचाव की समस्या बढ़ जाती है।
सोते समय मोबाइल कितनी दूरी पर रखें?
अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो सोते वक्त मोबाइल फोन को अपने बिस्तर से कम से कम तीन फीट दूर रखें। मोबाइल फोन रेडियो फ्रीक्वेंसी इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक फील्ड (RF-EMF) पैदा करता है, जो शरीर के लिए हानिकारक होती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी चेतावनी दी है कि लंबे समय तक फोन से निकलने वाली रेडिएशन के संपर्क में रहने से मस्तिष्क कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
मोबाइल की लत से कैसे छुटकारा पाएं?
अगर आप मोबाइल की लत से निजात चाहते हैं, तो रात को फोन साइलेंट मोड पर रखें और अलार्म के लिए घड़ी का इस्तेमाल करें। सोने से पहले फोन चलाने की जगह किताब पढ़ना शुरू करें, इससे नींद बेहतर होगी और आंखों पर भी दबाव नहीं पड़ेगा।
याद रखें, थोड़ी सी सावधानी आपके स्वास्थ्य को बड़ी बीमारियों से बचा सकती है। आज ही मोबाइल को सिरहाने से दूर रखें और चैन की नींद पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




