रायपुर के आसमान में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य! सूर्यकिरण टीम के जेट्स पहुंचे, एयर शो से बदली 5 फ्लाइट्स की टाइमिंग..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर राजधानी रायपुर में रोमांच और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। भारतीय वायुसेना के स्पेशल फाइटर जेट्स रायपुर पहुंच चुके हैं, जो 5 नवंबर को नया रायपुर (अटल नगर) में होने वाले एयर शो में अपने दमदार करतब दिखाएंगे।

जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team - SKAT) इस एयर शो में अपने शानदार फॉर्मेशन और एरियल डिस्प्ले से आसमान में तिरंगे की चमक बिखेरेगी। हॉक जेट विमानों से लैस यह टीम अपनी सटीकता और रोमांचक उड़ानों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

रायपुर एयर शो में सूर्यकिरण टीम के जेट्स ने भरी उड़ान | Raipur Air Show Suryakiran Jets

एयर शो की वजह से 5 नवंबर को रायपुर एयरपोर्ट से 5 घरेलू उड़ानों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किसी भी विमान का टेकऑफ या लैंडिंग नहीं होगी।

इस दौरान लखनऊ, भुवनेश्वर और हैदराबाद की एक-एक फ्लाइट और दिल्ली की दो फ्लाइट्स का समय बदला गया है। शनिवार को हुई उड़ानों में लखनऊ से आने वाली फ्लाइट 9:15 की जगह 8:15 पर पहुंची, जबकि दिल्ली की 8:40 वाली फ्लाइट 10:10 पर आई। हैदराबाद की 8:45 फ्लाइट 12:20 पर, भुवनेश्वर की 1:25 फ्लाइट 1:15 पर और दिल्ली की 1:45 फ्लाइट 2:10 बजे रायपुर पहुंची।

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे 4 और 5 नवंबर को अपनी उड़ानों का शेड्यूल पहले से जांच लें, क्योंकि रिहर्सल और शो के दौरान एयरपोर्ट ऑपरेशन प्रभावित रहेंगे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक टेकऑफ और लैंडिंग पूरी तरह बंद रहेगी।

5 नवंबर को होने वाला यह शो राजधानी के इतिहास में दर्ज होने वाला है। सूर्यकिरण टीम के साथ आकाश गंगा पैराट्रूपर टीम भी रायपुर के आसमान में पहली बार अपने अद्भुत करतब दिखाएगी। यह शानदार कार्यक्रम नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर आयोजित होगा, जहां हजारों लोग वायुसेना के शौर्य का साक्षी बनेंगे।

वायुसेना अधिकारियों के अनुसार, 4 नवंबर को रिहर्सल और 5 नवंबर की सुबह 10 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा। सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर जेट्स करीब 40 मिनट तक आसमान में “बॉम्ब बर्स्ट”, “हार्ट इन द स्काई” और “एरोहेड” जैसे फार्मेशन प्रस्तुत करेंगे।

शो का सबसे रोमांचक हिस्सा होगा आकाश गंगा टीम का फ्री फॉल जंप, जिसमें कमांडो 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर अपनी बहादुरी दिखाएंगे। यह वही तकनीक है जो दुनिया की सबसे ताकतवर फोर्स गुप्त मिशनों में अपनाती हैं।

अधिकारियों का कहना है कि रायपुर के लोग पहली बार इतने करीब से वायुसेना के शौर्य का प्रदर्शन देखेंगे। राज्योत्सव के 25वें वर्ष पर यह एयर शो छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और देशभक्ति का प्रतीक बनने जा रहा है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J