भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से सीधा संवाद: जनता से फिर मिलेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। यह कार्यक्रम जनता और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का बड़ा जरिया माना जा रहा है।आज दोपहर 12 बजे से जनता से मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मुख्यमंत्री निवास रायपुर में प्रदेशवासियों से मिलेंगे। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सीधे सुनेंगे और समाधान के लिए तुरंत निर्देश देंगे।
जनता की बात अब पहुंचेगी सीधे मुख्यमंत्री तक
राज्य सरकार का उद्देश्य है कि जनता की शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के संज्ञान में आएं ताकि उनका त्वरित और पारदर्शी समाधान हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त हर आवेदन को संवेदनशीलता और गंभीरता से निपटाया जाए।
सीएम विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को कहा है कि जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर जांच करें ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके। उनका मानना है कि शासन तभी प्रभावी होगा जब जनता को सीधे राहत और जवाबदेही महसूस हो।
इस जनदर्शन में नागरिक अपने व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक और विकास से जुड़े मुद्दे सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। यह अवसर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी रहेगा जिन्हें सरकारी दफ्तरों में अपनी बात रखने में कठिनाई होती है या जिनकी फाइलें लंबे समय से अटकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




