महीनो से फरार चल रहे रायपुर के हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने किया ग्वालियर से गिरफ्तार, भाई रोहित की तलाश जारी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर की सड़कों पर आतंक फैलाने वाले सूदखोर तोमर बंधुओं पर अब पुलिस का शिकंजा कस गया है। लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुरानी बस्ती थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दबिश देकर वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार किया है। टीम उसे सड़क मार्ग से रायपुर ला रही है।

रायपुर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर गिरफ्तारी – ग्वालियर से पकड़ा गया सूदखोर, रायपुर लाया जा रहा है

गौरतलब है कि दोनों आरोपी भाई—वीरेंद्र और रोहित तोमर—एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही 2 जून से फरार चल रहे थे। पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी दांव-पेच अपनाए, मगर राहत नहीं मिली।

हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। हालांकि, अदालत ने उनकी पत्नियों और भतीजे की जमानत स्वीकार कर ली थी।

बार-बार बदल रहे थे लोकेशन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों भाई मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर लगातार मूव कर रहे थे ताकि पकड़ में न आएं। मगर रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने लोकेशन ट्रेस कर ग्वालियर से वीरेंद्र तोमर को पकड़ लिया।अब पुलिस उसके भाई रोहित तोमर की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

सूदखोरी और रंगदारी में कुख्यात

रायपुर के तोमर बंधु लंबे समय से शहर में अवैध सूदखोरी, धमकी और रंगदारी के मामलों में कुख्यात रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इनके खिलाफ धोखाधड़ी, वसूली और अवैध लेनदेन से जुड़े कई केस दर्ज हैं।

हाल के महीनों में पुलिस और प्रशासन ने इन पर लगातार कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान ब्लैंक चेकबुक, नगद राशि, हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J