भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अस्पताल के डस्टबिन से नवजात शिशु का शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोग शव को पालिथिन में लपेटकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास बने डस्टबिन में फेंककर चले गए थे।
फिलहाल पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि उस व्यक्ति की पहचान हो सके, जिसने यह अमानवीय हरकत की। अस्पताल प्रबंधन ने भी पुलिस को जांच में सहयोग देने की बात कही है।
डॉक्टरों ने नवजात के शव को मर्चुरी (मोर्चरी) भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चे की मौत जन्म के बाद हुई या पहले से मृत अवस्था में फेंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




