भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सर्दियों में शराब ठंड भगाती नहीं, शरीर को और ठंडा कर देती है!
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग कहते हैं — “थोड़ी-सी ड्रिंक ले लो, ठंड नहीं लगेगी।”लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सिर्फ एक भ्रम (Myth) है। शराब पीने के बाद जो हल्की गर्मी महसूस होती है, वो अस्थायी होती है। असल में शरीर का तापमान धीरे-धीरे घटने लगता है।
ठंड में शराब क्यों खतरनाक है?
इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. रोहित शर्मा बताते हैं –
“शराब ब्लड वेसल्स को फैलाती है, जिससे खून त्वचा की सतह तक पहुंचता है और गर्माहट का भ्रम होता है। लेकिन इसी दौरान शरीर के अंदर का तापमान घटता है। हार्ट, लंग्स और ब्रेन जैसे अहम अंगों तक गर्म खून नहीं पहुंच पाता।”
इससे व्यक्ति को बाहर से तो गर्मी महसूस होती है, पर अंदरूनी तापमान तेजी से गिरने लगता है। यही स्थिति Hypothermia कहलाती है।
Hypothermia क्या है?
जब शरीर का तापमान 35°C से नीचे चला जाए तो यह स्थिति Hypothermia कहलाती है।
इसमें व्यक्ति कांपना बंद कर देता है, दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है और दिमाग सुन्न पड़ जाता है।अगर समय पर इलाज न मिले तो यह जानलेवा साबित हो सकती है।
डॉ. शर्मा के मुताबिक:
ठंड में शराब पीने के बाद लोग अक्सर जैकेट या स्वेटर उतार देते हैं क्योंकि उन्हें गर्मी महसूस होती है। लेकिन यही गलती शरीर का तापमान और घटा देती है, जिससे हाइपोथर्मिया का खतरा दोगुना हो जाता है।
मिथ बनाम सच्चाई (Myth vs Fact):
मिथ 1: शराब ठंड भगाती है।
फैक्ट: सिर्फ गर्मी का भ्रम देती है, असल में शरीर ठंडा होता है।
मिथ 2: थोड़ी शराब नुकसान नहीं करती।
फैक्ट: शराब की मामूली मात्रा भी नुकसानदायक है।
मिथ 3: रेड वाइन शरीर को गर्म रखती है।
फैक्ट: असर कुछ मिनट का ही होता है, फिर शरीर ठंडा पड़ जाता है।
मिथ 4: शराब पीने से अच्छी नींद आती है।
फैक्ट: ये भ्रम है, असल में नींद की क्वालिटी खराब होती है।
मिथ 5: शराब रिलैक्स करती है।
फैक्ट: सोचने और समझने की क्षमता घटाती है।
ठंड के मौसम में शराब पीने के 4 बड़े खतरे
शरीर के कोर टेम्परेचर में कमी – अंदर की गर्मी सतह पर आने से शरीर ठंडा होता है।
हाइपोथर्मिया का रिस्क – तापमान अचानक बहुत ज्यादा गिरने लगता है।
डिहाइड्रेशन का रिस्क – शराब डाययूरेटिक होती है, जिससे पानी की कमी होती है।
हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क – ठंड और शराब मिलकर दिल पर दबाव बढ़ाते हैं।
सर्दियों में शराब का असर क्यों जल्दी होता है?
डॉ. शर्मा बताते हैं – “ठंड में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, लेकिन शराब पीने पर ये फैल जाती हैं। इससे खून तेजी से त्वचा तक पहुंचता है और शरीर की गर्मी बाहर निकल जाती है। यही वजह है कि नशे का असर सर्दियों में जल्दी और ज्यादा होता है।
लंबे समय के नुकसान
लंबे समय तक शराब पीने से लिवर सिरोसिस, इम्यूनिटी कमजोर, और हार्मोनल बदलाव जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।महिलाओं में एस्ट्रोजन का लेवल घटता है और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कम होता है।
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए शराब नहीं, बल्कि पौष्टिक भोजन, गर्म पानी और सही कपड़े अपनाएं। ठंड से बचने का असली उपाय यही है।
Disclaimer: यह खबर विभिन्न स्वास्थ्य पोर्टल्स, रिसर्च रिपोर्ट्स और मेडिकल ब्लॉग्स से एकत्रित जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। इसका उद्देश्य केवल जनजागरूकता फैलाना है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




