विक्की-कटरीना के घर गूंजी किलकारी! बेटे के मम्मी-पापा बने, बॉलीवुड से उमड़ी बधाइयों की बौछार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बॉलीवुड से आई खुशखबरी!

7 नवंबर 2025 का दिन विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जिंदगी में खुशियों की सौगात लेकर आया। इस दिन दोनों के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है। कटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया।

इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशी

विक्की और कटरीना ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने लिखा— “ब्लेस्ड... ऊं... हमारे बेटे का जन्म 7 नवंबर 2025 को हुआ है। हमारा दिल कृतज्ञता से भरा है और हम अपने जीवन का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू कर रहे हैं।”

                                   विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बेटे के जन्म की खुशी - vicky katrina baby boy image

सेलिब्रिटी वर्ल्ड से बरसी बधाइयां

जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, बॉलीवुड से बधाइयों का तांता लग गया।
रकुल प्रीत सिंह ने लिखा— “ओ माई गॉड, ढेर सारी बधाइयां आप दोनों को!”
नीती मोहन ने कमेंट किया— “वाह! आप दोनों को बहुत-बहुत बधाइयां।”

सितारों ने जताई खुशी

माधुरी दीक्षित ने लिखा— “आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं, बेबी को मेरा प्यार देना।”
सोनम कपूर ने कहा— “शानदार! बहुत सारा प्यार।”
करीना कपूर ने प्यारे अंदाज में लिखा— “कैट, ब्वॉय मम्मा क्लब में आपका स्वागत है।”

नए पैरेंट्स के लिए प्यार भरे संदेश

अभी-अभी मां बनी परिणीति चोपड़ा ने भी बधाई देते हुए कहा— “बहुत प्यारा पल है ये।”
प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट के जरिए खुशी जताई।
इसके अलावा बिपाशा बसु, निमृत कौर, उपासना कामिनेनी, लारा दत्ता और दीया मिर्जा ने भी इस प्यारे कपल को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J