अमित बघेल की गिरफ्तारी पर बवाल! महापुरुषों पर टिप्पणी से भड़का समाज, गिरफ्तारी की मांग तेज!अग्रवाल और सिंधी समाज ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में एक बार फिर माहौल गर्म है।

महापुरुषों के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी के नेता अमित बघेल पर एफआईआर दर्ज होने के बाद अब गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।

 मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के नेताओं ने शुक्रवार को हुए महाधरना आंदोलन में बघेल के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने साफ कहा कि अगर 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होती है, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

                                 Amit Baghel arrest protest raipur – अग्रवाल और सिंधी समाज का 72 घंटे का अल्टीमेटम

इधर, पुलिस ने भी बघेल की तलाश में तेजी दिखाई है। सूत्रों के अनुसार, सुंदरनगर क्षेत्र में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज की बैठक के दौरान पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी, लेकिन वहां अमित बघेल नजर नहीं आए।शुक्रवार को भी एक और बैठक की खबर पर पुलिस पहुंची, मगर कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी।

उधर, गुरुवार को हुई बैठक में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज ने तीन प्रस्ताव पारित किए—

अमित बघेल के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध,
केस वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात,
सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने का संकल्प।

इसी कड़ी में शुक्रवार को भी एक और बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रदेश स्तरीय महारैली आयोजित करने पर चर्चा हुई। हालांकि तारीख अभी तय नहीं की गई है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J