भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में सड़क हादसे ने ली शिक्षक की जान
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में बालोद के शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पुलगांव थाना क्षेत्र के कोनारी और कुथरेल के बीच हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी।
घर लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हल्दी निवासी विजय कुमार साहू शनिवार शाम गैस सिलेंडर लेकर अपने नए घर बोरसी लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे वे पुलगांव थाना क्षेत्र के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 2 बजे ग्राम हल्दी में मृतक शिक्षक का अंतिम संस्कार किया गया।
शिक्षक थे मिलनसार और सम्मानित
ग्राम हल्दी के निवासी हरदेव लाल सार्वा ने बताया कि विजय कुमार साहू बेहद मिलनसार और मददगार व्यक्ति थे। वे निपानी स्थित कन्या हाई स्कूल में व्याख्याता के रूप में पदस्थ थे। करीब चार महीने पहले ही वे अपने परिवार के साथ दुर्ग के बोरसी इलाके में नए घर में शिफ्ट हुए थे।
परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी भी ग्राम माहुद में शिक्षिका हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। हर कोई इस घटना से व्यथित है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलगांव पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




