भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई हुई।
शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बांग्लादेशी युवक को जीआरपी पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास न तो पासपोर्ट था, न वीजा, और न ही भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज।
मुंबई पुलिस से मिला इनपुट
मामला तब खुला जब मुंबई पुलिस ने दुर्ग जीआरपी को एक गुप्त सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर को मुंबई से इनपुट मिला कि एक बांग्लादेशी नागरिक — जो मुंबई में दर्ज मामले का आरोपी है — शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से कोलकाता भागने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही दुर्ग जीआरपी सतर्क हो गई।
ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचने से पहले ही प्लेटफॉर्म पर पुलिस की टीम तैनात कर दी गई।
जैसे ही ट्रेन रुकी, जीआरपी टीम ने एस-1 कोच में दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में निकला सच
पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजमीन अलीम शेख (19 वर्ष), निवासी बांग्लादेश बताया।
उसने पुलिस को बताया कि वह दलाल को 5 हजार रुपए देकर भारत पहुंचा था और पिछले 13 महीने से मजदूरी कर रहा था।
जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने ट्रेन का जनरल टिकट लिया था,
लेकिन बाद में टीटी से बात कर स्लीपर कोच (एस-1) में अपनी सीट बनवा ली थी।
कोई दस्तावेज नहीं मिला
जांच में सामने आया कि आरोपी के पास पासपोर्ट, वीजा या पहचान पत्र जैसे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले।राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुंबई में पहले से एफआईआर दर्ज है।दुर्ग जीआरपी द्वारा गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस की टीम भी हरकत में आ गई।
मुंबई पुलिस अब फ्लाइट से रायपुर पहुंच चुकी है और सड़क मार्ग से दुर्ग रेलवे स्टेशन की ओर रवाना है|औपचारिक पूछताछ और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को मुंबई पुलिस अपने साथ ले जाएगी।
अन्य साथियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, अजमीर शेख मुंबई से भागकर कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रहा था।
जांच में यह भी शक है कि उसके अन्य साथी भारत के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हो सकते हैं।
अब इस मामले की खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है, ताकि किसी बड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




