बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती! 2700 पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका – जानें पूरी डिटेल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बैंकिंग सेक्टर में करियर का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अप्रेंटिसशिप के तहत 2700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 तय की गई है। यह मौका खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो बैंकिंग में भविष्य बनाना चाहते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2025 – 2700 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

पात्रता और उम्र सीमा

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।

  • न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • सरकारी नियमों के अनुसार, एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
1)ऑनलाइन लिखित परीक्षा
2)दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
3) स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test)

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य और वित्तीय जागरूकता, गणितीय योग्यता, रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी।

आवेदन शुल्क और स्टाइपेंड

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क: ₹800

  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क: ₹400

  • एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी जाएगी।

  • चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के दौरान ₹15,000 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा।



आवेदन प्रक्रिया

1) बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2)“Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3) मांगी गई सभी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
4) आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
5) आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

स्थानीय युवा रोजगार की तलाश में इस भर्ती को एक बड़ा अवसर मान रहे हैं। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका शायद दोबारा न मिले।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J