भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई-3 के बजरंग पारा मार्केट में देर रात हुई आगजनी ने लोगों को हिला दिया। ठंड से बचने के लिए जलाई गई छोटी सी आग देखते ही देखते दो कारों को पूरी तरह राख बना गई। स्थानीय लोग सुबह तक इस घटना की चर्चा करते रहे।
आग कैसे फैली? आरोपी ने पुलिस को बताया पूरा किस्सा
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत विकसित इस मार्केट में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कबूला कि 25 नवंबर की रात करीब सवा 1 बजे वह ठंड से बचने कचरा जलाकर ताप रहा था।लेकिन हवा तेज थी… और जैसे ही लपटें बिखरे कचरे से आगे बढ़ीं, वे सीधे पास खड़ी दोनों कारों तक पहुंच गईं।
मरम्मत के लिए खड़ी कारें बनी आग की शिकार
फोरलेन किनारे बने इस मार्केट में सतीश महतो का चारपहिया वाहन सुधारने वाला गैरेज है। बाहर उनकी अपनी अल्टो और मरम्मत के लिए आई एक दूसरी कार खड़ी थी।उसी समय यह घुमंतू युवक गैरेज के पास पड़ा कचरा उठाकर आग जलाने लगा। हवा चली तो आग बेकाबू हो गई और दोनों कारें देखते ही देखते भभक उठीं।लोग बताते हैं—“आग कुछ ही मिनट में कारों को पूरी तरह निगल गई।
लोगों ने बुझाने की कोशिश की, पर आग नहीं थमी
आग की लपटें उठते ही पूरे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी डालने और बाल्टी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई काबू नहीं कर पाया।
कुछ ही देर में दोनों वाहन धू-धूकर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। सौभाग्य से, रात में दुकानें बंद थीं, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी
घटना के बाद मार्केट के पास की मैकेनिक दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें एक युवक आग जलाते और संदिग्ध तरीके से आसपास घूमते नजर आया।मार्केट के लोगों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से इसी इलाके में मंडराता दिख रहा था।सुबह होते ही जब वह फिर दिखाई दिया, दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




