भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से लगे नंदिनी नगर के ननकट्ठी में देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। 7–8 बदमाश बड़ी प्लानिंग के साथ ATM उखाड़कर ले जाने पहुंचे थे, लेकिन एक पड़ोसी की नींद खुली और पूरी गैंग मौके से जान बचाकर भाग निकली। इलाके में सुबह से ही दहशत और चर्चा का माहौल है।
पूरा मामला कैसे शुरू हुआ
जानकारी के अनुसार, रात करीब ढाई बजे बदमाश मेटाडोर लेकर ATM बूथ पहुंचे।सबसे पहले उन्होंने बूथ में लगे CCTV कैमरों पर केमिकल स्प्रे कर उन्हें खराब कर दिया, ताकि पूरी वारदात रिकॉर्ड न हो सके। यह तरीका अक्सर बड़ी चोरियां करने वाले गैंग इस्तेमाल करते हैं, जिससे साफ दिखता है कि यह काम पूरी तैयारी के साथ किया गया था।
ATM को उखाड़कर मेटाडोर में लाद दिया
CCTV बंद करने के बाद गैस कटर और औज़ारों से बदमाशों ने ATM मशीन को उखाड़ लिया।टाटा कंपनी की मेटाडोर (CG 07 AV 1310) में मशीन को लोड भी कर दिया गया था।स्थानीय लोगों के अनुसार यह पूरा काम महज कुछ ही मिनटों में कर दिया गया।
पड़ोसी जागे तो बदमाश घबरा गए
जैसे ही पास के घर का परिवार आवाज़ सुनकर उठा और बाहर आया, बदमाशों में भगदड़ मच गई।
लोगों ने बताया कि उन्होंने देखा—एटीएम बूथ का शटर खुला था |मेटाडोर में कुछ लोग मशीन लाद रहे थे| जब उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश ATM और मेटाडोर दोनों वहीं छोड़कर अंधेरे में भाग निकले।कुछ लोगों ने थोड़ी दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए।
पुलिस मौके पर, CCTV फुटेज खंगाला जा रहा
सूचना मिलते ही नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर टीम के साथ पहुंचे।पूरा घटनास्थल खंगाला गया और बूथ के साथ आसपास के घरों में लगे कैमरों के फुटेज भी जांच में लिए जा रहे हैं।
मेटाडोर भी चोरी की निकली
जांच में पता चला कि जिस मेटाडोर से बदमाश आए थे, वह भी चोरी की थी।यह गाड़ी पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी से कुछ दिन पहले चोरी की गई थी।टीआई पारस ठाकुर के मुताबिक, गैंग ने पहले मेटाडोर चोरी की और फिर इसी गाड़ी का इस्तेमाल वारदात में किया, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।
अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।ननकट्ठी और गनियारी के सभी CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।पुलिस टीम आसपास के गांवों और सड़कों पर संदिग्ध वाहनों की तलाश में जुटी है।ATM के पास से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत भी जुटाए गए हैं।जांच टीम का दावा है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान जल्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




