भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार इलाके में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्वे फॉर्म लेने गए एक बीएलओ पर अचानक ईंट से हमला कर दिया गया। सिर फूटने से घायल बीएलओ किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, वारदात इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोग भी डर गए।
घटना सेक्टर 11 शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक और बीएलओ रूपेश कुमार जोशी, निवासी अटल आवास बोगदा पुल के साथ हुई। उनके साथ निगम के कर्मचारी पी. कार्तिक और दिनेश एस भी मतदान संबंधित एसआईआर ड्यूटी में लगे थे।
मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे टीम लक्ष्मी नारायण वार्ड के गोकुल नगर में मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना पत्रक (सर्वे फॉर्म) संग्रह कर रही थी। इसी दौरान उड़िया मोहल्ला निवासी आरोपी जावेद हुसैन वहां पहुंचा और बिना वजह गाली-गलौच करने लगा।
बीएलओ और टीम ने टोका तो आरोपी ने इलाके से भगा देने की धमकी दी। देखते ही देखते वह उग्र हो गया और अचानक ईंट उठाकर बीएलओ के सिर पर हमला कर दिया। चोट लगते ही रूपेश जोशी लहूलुहान हो गए और जान बचाने के लिए दौड़ पड़े।उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही एसडीएम हितेश पिस्दा और थाना प्रभारी खुर्सीपार आनंद शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी जावेद हुसैन को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौच और जानलेवा हमले की धाराओं में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।सरकारी काम में लगे कर्मचारियों पर हमले बढ़ते चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




