भिलाई के बालगायक चिरंजीवी दिनेश का लोकप्रिय तेलुगू सिंगिंग शो Padutha Teeyaga में हुआ चयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : संगीत के क्षेत्र में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, भिलाई में रहने वाले 13 वर्षीय बालगायक चिरंजीवी बैपल्ली दिनेश कुमार का चयन दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय तेलुगू गायन कार्यक्रम — ईटीवी के प्रसिद्ध रियलिटी शो “पाडुता तीगा” (Padutha Teeyaga) के सीज़न 27 के लिए हुआ है।

                      भिलाई के चिरंजीवी बैपल्ली दिनेश – तेलुगू सिंगिंग शो Padutha Teeyaga Season 27 में चयनित बालगायक

यह शो लगभग तीन दशकों से निरंतर प्रसारित हो रहा है और तेलुगू संगीत जगत में इसे प्रतिभाओं की जन्मभूमि कहा जाता है। इस कार्यक्रम ने हजारों बाल और युवा गायक-गायिकाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया है।

हाल ही में 8 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बाल प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में 18 सितंबर को आयोजित किए गए थे। इन ऑडिशनों में मंदसा मंडल के एर्रेमुक्कम गाँव से मूल रूप से संबंध रखने वाले, वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई में निवास कर रहे श्रीमती बैपल्ली मीनाक्षी दिलीप कुमार और श्री बैपल्ली दिलीप कुमार के छोटे पुत्र दिनेश कुमार का चयन हुआ।

ईटीवी ने दिनेश को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की शूटिंग में भाग लेने के लिए 23 और 24 नवंबर को रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद में उपस्थित होने का आमंत्रण भेजा है।

श्रीकृष्ण साई म्यूज़िकल ग्रुप के संस्थापक और Padutha Teeyaga के प्रसिद्ध गायक श्री सागुरु नारायणस्वामी ने बताया कि दिनेश अपने माता-पिता के साथ 21 नवंबर को भिलाई से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

दिनेश की इस उपलब्धि पर प्रवासी आंध्र प्रजा नाट्यमंडली के संस्थापक श्री लंडा रुद्रमूर्ति, भिलाई वडवालिजा राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष श्री मोरिपल्ली बाबूराव, भिलाई तेलुगु समाज के अध्यक्ष श्री बरी जोगाराव, अक्कुपल्ली बालगंगा आर्ट्स के महासचिव और प्रसिद्ध गायक श्री बरी ईश्वरराव, डॉ. एल. जगन्नाध राव, आंध्र स्वाभिमान एसोसिएशन भिलाई के संस्थापक श्री कर्री उमाशंकर, कवि एवं लेखक शिव ज्योति (पुव्वल जोगाराव), एर्रेमुक्कम सेवा संघ, ग्राम पंचायत सरपंच तथा भिलाई की विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थाओं ने हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

यह पूरे भिलाई और आंध्र समुदाय के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे बीच से एक बाल प्रतिभा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संगीत साधना का प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J