भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में हुए गोलीकांड ने पूरे शहर को दहला दिया था। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें एक मास्टरमाइंड करण साव का ममेरा भाई निकला। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर खूब चर्चा है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले में भिलाई गोलीकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस टीम ने जिन दो लोगों को पकड़ा है, उनमें राजेश साव शामिल है, जो मास्टरमाइंड करण साव का ममेरा भाई है। राजेश लंबे समय से रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलसिले में भिलाई आता-जाता रहा था, इसलिए शहर की हर गली उसे याद थी। इसी वजह से वारदात के बाद भागने का पूरा रूट पहले से तैयार कर लिया गया था।
गोली चलाने के बाद आरोपी जामुल से भिलाई-3 पहुंचे और वहां से ऑटो लेकर रायपुर की तरफ निकल गए। उल्लेखनीय है कि केस में पुलिस पहले ही करण साव समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
करण साव ने विकास प्रजापति की सुपारी झारखंड के तीन शूटर्स को दी थी। लेकिन निशाना चूक गया और विकास बच गया। हाल ही में गिरफ्तार बबलू उर्फ बड़का (27) भी इन्हीं शूटर्स में से एक है।
फायरिंग की पूरी कहानी
पूरा मामला 22 जनवरी 2024 से शुरू होता है। गाड़ी टकराने के विवाद में 12वीं के छात्र शिवम साव (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। शिवम, करण साव का चचेरा भाई था। इस हत्या के मामले में विकास प्रजापति का चचेरा भाई राहुल प्रजापति अभी जेल में बंद है।
शिवम की मौत के बाद करण का गुस्सा काबू से बाहर हो गया। वह खून का बदला खून से लेना चाहता था। इसी के चलते 14 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे जामुल के घासीदास नगर में बाइक सवार बदमाशों ने कैंप-02 निवासी विकास प्रजापति (26) पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तुरंत इसे प्लानिंग के तहत किया गया हमला माना।
शुरुआती जांच में 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई और बाद में खुलासा हुआ कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड करण साव ही है। उसने झारखंड से प्रोफेशनल शूटर बुलाकर बदला लेने की योजना बनाई थी।
गोदाम में रुकवाया, पैसे दिए, हथियार दिलाए
दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि करण ने अपने ममेरे भाई राजेश साव को शामिल कर पूरी प्लानिंग की। राजेश ने बबलू उर्फ बड़का और दो अन्य लोगों को सुपारी पर तैयार किया।
करण ने सभी को अपने गोदाम में रहने की व्यवस्था दी। पुलिस ने झारखंड से राजेश साव (29) और बबलू (27) को गिरफ्तार कर लिया है।
विकास की हत्या के लिए करण ने 55 हजार रुपये राजेश को दिए, ताकि पिस्टल और गोलियां खरीदी जा सकें। साथ ही बाइक, मोबाइल और सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया।
वारदात के बाद शूटर करण के पास लौटे और बताया कि निशाना चूक गया। उन्होंने पिस्टल, गोलियां और मोबाइल लौटाए और वहां से निकल गए।
भागने का प्लान बिल्कुल तय था
शूटर्स बाइक से भिलाई-3 बाजार पहुंचे, वहां बाइक खड़ी कर ऑटो ली और रायपुर की ओर निकल गए। फिर वहीं से वापस झारखंड लौट गए।
पुलिस की जांच में पता चला कि हमला 7.65 एमएम कारतूस से किया गया था। लेकिन गोली चूक जाने से विकास की जान बच गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल, कारतूस और एक हीरो पैशन बाइक जब्त की है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था आरोपी
पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी राजेश साव सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। कोरोना के दौरान वह भिलाई में ही रुका था और कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलसिले में शहर आ चुका था। शहर की पूरी समझ होने के कारण उसने बाकी शूटरों को भी विस्तृत प्लान समझा दिया।निशाना खराब होने की वजह से विकास की जान बच गई और पूरा राज सामने आ गया।
पहले 6 अरेस्ट, अब 2 और गिरफ्तार
दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। विकास के पुराने विवादों की भी जांच की जा रही है। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं—
करण साव (27), ऋषभ त्रिलोचन साव (21), संजय (58), संतोष (58), विनय कुमार साव (66) और सुमीत कुमार (21)।अब दो और आरोपी पकड़ लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




