भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के कैलाश नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादी से लौटे दो भाइयों ने देखा कि उनके घर के ताले टूटे पड़े हैं। अंदर कदम रखते ही जो दृश्य दिखा, उसने परिवार के होश उड़ा दिए—सारा सामान बिखरा, आलमारियाँ टूटी हुईं और कीमती जेवर व नकदी गायब।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस इलाके में पिछले दिनों चोरी की घटनाएँ बढ़ी हैं, जिससे मोहल्ले में डर का माहौल है।
कैलाश नगर निवासी राहुल गुप्ता और उनके भाई राजकुमार गुप्ता परिवार सहित 21 नवंबर को आरंग एक शादी में शामिल होने गए थे। दोनों परिवार पूरे 5 दिन तक बाहर रहे।
26 नवंबर की सुबह जब वे करीब 10 बजे घर लौटे, तो सबसे पहले मेन गेट का टूटा ताला देखकर ही शक हो गया। अंदर जाकर देखा तो दोनों भाइयों के कमरों की आलमारियाँ उखड़ी पड़ी थीं और पूरा सामान अस्त-व्यस्त था।
चोरों ने मौके का फायदा उठाकर दोनों घरों से सोना-चांदी और नकदी मिलाकर करीब 1 लाख 80 हजार रुपए उड़ा लिए। यहां तक कि बच्चों का गुल्लक भी नहीं छोड़ा।
क्या-क्या चोरी हुआ?
राहुल गुप्ता के घर से:
– 1 सोने की चैन
– 1 जोड़ी छोटे सोने के ईयरटॉप्स
– 1 जोड़ी बड़े सोने के ईयरटॉप्स
– 1 जोड़ी सोने का झुमका
– 9 चांदी के सिक्के
– 2 चांदी की चेन
– 40,000 रुपए नकद
राजकुमार गुप्ता के घर से:
– 1 सोने की चैन
– 1 जोड़ी सोने के ईयरटॉप्स
– 4 सोने की फुल्ली
– 5 जोड़ी चांदी की पायल
– 80,000 रुपए नकद
चोर टंगिया लेकर आए थे, CCTV में दिखे संदिग्ध
जांच में पता चला कि चोर कुल्हाड़ी (टंगिया) लेकर आए थे, जिससे उन्होंने मेनगेट और आलमारियों के लॉक तोड़े।
आस-पास लगे CCTV फुटेज में दो से ज्यादा संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




