भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में अब आवारा मवेशियों पर चलेगी सख्त डंडा!
रिसाली नगर निगम ने सड़कों पर बढ़ते मवेशियों के झुंड और उनसे होने वाले हादसों पर बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को महापौर परिषद की बैठक में तय हुआ कि अब शहर में मवेशियों को खुला छोड़ने वाले पशुपालकों पर सीधा जुर्माना लगेगा।स्थानीय लोगों ने भी लंबे समय से इस समस्या पर कार्रवाई की मांग की थी।
पहली गलती पर 500, फिर 1000 और तीसरी बार 1500 रुपए जुर्माना
बैठक में स्पष्ट किया गया कि पहली बार पकड़े जाने पर 500 रुपए का जुर्माना होगा।दूसरी बार 1000 और तीसरी बार 1500 रुपए देना अनिवार्य होगा।बार-बार गलती करने वालों के मवेशी होंगे नीलाम
यदि इसके बाद भी पशुपालक नहीं सुधरते, तो निगम मवेशियों को कब्जे में लेकर नीलाम कर देगा।साथ ही सभी मवेशियों के सिंगों पर रेडियम लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि रात में सड़क पर दुर्घटनाएं घटें।
महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
महापौर शशि सिन्हा की अगुवाई में हुई बैठक में इन नियमों को हरी झंडी दी गई।साथ ही कई विकास कार्यों पर भी सहमति बनी।
सड़क हादसों पर रोक जरूरी—सदस्यों की राय
सदस्यों ने बताया कि मवेशियों की वजह से शहर में रोजाना घटनाएं हो रही हैं।हाईकोर्ट ने भी इस गंभीर समस्या पर निर्देश जारी किए थे।
पेयजल समस्या को देखते हुए मैत्री कुंज और डुंडेरा में ओवरहेड पानी टंकी बनाने का फैसला भी लिया गया है। इसके लिए जल्द निविदा जारी होगी।
मुक्तिधाम के ठेकेदार पर कार्रवाई
बैठक में बताया गया कि मुक्तिधाम की देखरेख के लिए दिए गए ठेकेदार ने काम ठीक से नहीं किया।लगातार शिकायतें मिलने पर उसका भुगतान रोकने के निर्देश दिए गए हैं।65 लाख का ठेका था, जिसमें से 38 लाख का बिल बना था।
बैठक में एमआईसी सदस्य संजू नेताम, जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, रोहित धनकर, ममता यादव, जमुना ठाकुर, रंजीता बेनुआ, आयुक्त मोनिका वर्मा और अभियंता सुनिल दुबे मौजूद रहे।
हर साल 15 हादसे, कई लोगों की जान जाती है
शहर में हर साल औसतन 15 घटनाएं मवेशियों की वजह से होती हैं।इनमें 8–10 लोगों की मौत हो जाती है, जबकि 20 से ज्यादा मवेशियों की भी जान चली जाती है।
शहर में करीब 3 लाख मवेशियों में से 1 लाख से ज्यादा गायें हैं। बारिश और सर्दी में उनका झुंड सड़क पर आ जाता है, जिससे खतरा बढ़ जाता है।गौठान योजना बंद होने के बाद आवारा मवेशियों की संख्या और बढ़ गई है।
हाईकोर्ट के सख्त निर्देश, लेकिन पालन ढीला
हाईकोर्ट कई बार आदेश दे चुका है कि पशुओं को सड़कों से दूर रखा जाए।लेकिन कुछ दिनों तक पालन होने के बाद हालात फिर वही हो जाते हैं।
रिसाली निगम अब शहरी क्षेत्र में कार्रवाई शुरू कर चुका है।ग्रामीण इलाकों में कलेक्टर ने दो महीने पहले ही निर्देश दिया था कि सड़क पर पशु दिखें तो कार्रवाई की जाए, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




