भिलाई में सड़क पर सख्ती! ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले 40 चालकों पर कार्रवाई, 1.30 लाख का जुर्माना वसूला..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर सख्ती दिखाते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले 40 चालकों पर कार्रवाई की है। जिले में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहनों को जब्त किया और मामलों को न्यायालयीन कार्रवाई के लिए भेज दिया।

एएसपी (यातायात) ऋचा मिश्रा ने बताया कि इस व्यापक चेकिंग अभियान के दौरान कई तरह के ट्रैफिक उल्लंघन सामने आए। बिना हेलमेट चलाने पर 55 प्रकरण, ड्रिंक एंड ड्राइव के 27, रैश ड्राइविंग के 25, नो पार्किंग के 24 और अन्य उल्लंघनों के 119 प्रकरण दर्ज किए गए। कुल मिलाकर 350 चालानों के जरिए लगभग ₹1,30,000 की राशि वसूली गई।

भिलाई ट्रैफिक अभियान – ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर कार्रवाई, वाहनों की जब्ती

इसके अलावा, जिन चालकों पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है, उनके खिलाफ अब ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया चलाई जा रही है। सितंबर महीने में ऐसे 35 चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

एएसपी ऋचा मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ नियमों का पालन करने से ही संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की – “बिना हेलमेट वाहन न चलाएं, नशे की हालत में ड्राइव न करें और गति सीमा का पालन करें।”

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J