भिलाई : नशा करके घर आने पर डांटती थी माँ..नशेड़ी बेटे ने मां को जिंदा जलाया, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कुछ वर्ष पहले भिलाई से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी जहाँ नशे की लत में अंधे बेटे ने अपनी ही मां को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। अब कोर्ट ने इस बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

यह घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम ननकट्टी की है। आरोपी सूर्यकांत वर्मा नशे का आदी था। जब भी वह नशा करके घर आता, उसकी मां मधुलता वर्मा उसे डांटती थी। इसी बात से नाराज होकर बेटे ने ऐसी हरकत कर दी, जिसने पूरे गांव को हिला दिया।

भिलाई मां को जिंदा जलाने वाला बेटा – कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, दिल दहला देने वाली घटना

घटना 19 जुलाई 2021 की है। उस दिन भी सूर्यकांत नशे की हालत में घर पहुंचा और मां से कहासुनी होने लगी। गुस्से में उसने कमरे में रखे केरोसिन को उठाया और मां के ऊपर डालकर माचिस से आग लगा दी

आग की लपटों में झुलसती मां को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 95 फीसदी जलने की वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मरने से पहले मां ने पुलिस को दिए मरणासन्न बयान में खुद बताया कि उसके बेटे सूर्यकांत ने ही आग लगाई थी।

इस बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 302 और 307 के तहत कोर्ट में पेश किया। सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सुनीता टोप्पो ने आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।मामले में अभियोजन की ओर से अशोक कुमार वर्मा ने पैरवी की।

ऐसी घटनाएं समाज के लिए चेतावनी हैं कि नशा किस तरह इंसानियत को निगल जाता है। आप भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J