भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक साल पुराने खूनी विवाद ने फिर से शहर को दहला दिया। शिवम साव की हत्या का बदला लेने की कसम में डूबे परिवार ने विकास प्रजापति पर फायरिंग करवा दी। जामुल थाना क्षेत्र इस वारदात के बाद देर रात तक पुलिस की गतिविधियों से गूंजता रहा।
घटना 14 नवंबर की शाम हुई, जब फायरिंग की साजिश रचने वाले परिवार के छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने इस वारदात के लिए बाहर से शूटर बुलाए थे, जिनकी तलाश अभी भी जारी है।यह पूरा मामला 21 जनवरी 2024 को हुए शिवम साव हत्या केस से जुड़ा बताया जा रहा है।
शिवम की मौत के बाद उसके परिजनों ने कसम खाई थी कि प्रजापति परिवार के किसी एक सदस्य को मारकर ही बदला पूरा होगा। इसी कसम की आग में विकास प्रजापति को निशाना बनाया गया। हालांकि गोली लगी नहीं और उसकी जान बच गई।
21 जनवरी 2024 को हुए मामूली विवाद में शिवम साव की हत्या हुई थी, जिसमें राहुल प्रजापति का नाम सामने आया था। इसी के बाद शिवम के चचेरे भाई करण साव और उनके परिवार ने संजय टेंट हाउस का शटर बदले की पूर्ति तक बंद रखने की बात कही थी।आज तक टेंट हाउस नहीं खुला है।
इसी दौरान विकास प्रजापति ‘आसान टारगेट’ दिखा और हत्या की साजिश शुरू हुई। इसमें परिवार के सभी पुरुष सदस्य शामिल थे।

मास्टरमाइंड और परिवार की भूमिका
जांच में सामने आया कि इस साजिश का मास्टरमाइंड करण साव था। इसके साथ उनके बड़े पापा संजय साव, चाचा संतोष साव, बड़े पापा विनय कुमार साव और छोटा भाई ऋषभ साव भी शामिल थे।
करीब दो साल से ये सभी मिलकर हत्या की योजना बना रहे थे। करण का दोस्त सुमीत कुमार शाह भी इस प्लानिंग में था।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी अपने-अपने कामों में लग गए थे, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई में सब पकड़े गए। करण को रिमांड पर रखा गया है और बाकी को जेल भेज दिया गया है।

शूटरों की एंट्री और फरारी
पुलिस पूछताछ में करण साव ने स्वीकार किया कि उसने बिहार शरीफ स्थित अपने रिश्तेदारों की मदद से झारखंड और दूसरे राज्यों के तीन शूटर बुलाए थे।
शूटरों को भिलाई पहुंचकर वाहन, बाइक और सिम कार्ड भी उपलब्ध कराए गए थे।इसी योजना के तहत 14 नवंबर को विकास को ईदगाह के पास बुलाया गया। लेकिन निशाना चूक गया और विकास बच गया। तीनों शूटर वारदात के बाद फरार हो गए। उन्हें पकड़ने पुलिस की दो टीमें भेजी गई हैं।

जानिए 14 नवंबर की शाम क्या हुआ
शाम करीब 6.30 बजे विकास प्रजापति को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने उससे बर्थडे इवेंट मैनेजमेंट के काम की बात की।जब वह ईदगाह के सामने घासीदास नगर, जामुल पहुंचा तो दो लोग बाइक से आए। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास शिवम साव की हत्या में शामिल था और उसे गोली मारने की धमकी दी।
पिस्टल से चलाई गई गोली उसके दाहिने कान के पास से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बचा। दोनों आरोपी मौके से बाइक पर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे