भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में मंगलवार सुबह एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। 18 साल के युवक का शव एक खाली निर्माणाधीन बिल्डिंग में फंदे पर लटका मिला। इलाके में अचानक हलचल मच गई, लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है—“इतनी कम उम्र में ऐसी घटना सोचने पर मजबूर कर देती है।”
घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान शांति नगर निवासी गणेश गुप्ता के रूप में हुई है, जो गाड़ियों की सफाई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि घटना से एक रात पहले वह बिल्कुल सामान्य था। रोज की तरह घर लौटा, परिवार के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। उसने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था।
मंगलवार सुबह अचानक सूचना मिली कि गणेश शांति नगर की एक खाली निर्माणाधीन बिल्डिंग में फांसी पर लटका मिला। उसी जगह उसके मोबाइल मिलने के बाद प्रेम-प्रसंग की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोग चर्चा कर रहे थे कि शायद उसने किसी वीडियो कॉल पर बात की हो, लेकिन पुलिस का कहना है कि मोबाइल लॉक स्थिति में मिला है, इसलिए यह बात अभी सिर्फ अनुमान है।
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई है, लेकिन कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह साफ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




