भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार की सियासत में आज बड़ा दिन है! रुझानों ने साफ कर दिया है कि इस बार जनता ने NDA पर भरोसा जमकर बरसाया है। हर तरफ बस एक ही चर्चा—नीतीश कुमार की 10वीं बार धमाकेदार वापसी!
NDA को भारी फायदा, महागठबंधन बुरी तरह पिछड़ा
243 सीटों के ताजा रुझानों में NDA ने लगभग क्लीन स्वीप कर दिया है।
NDA 199 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 38 सीटों पर सिमटता दिख रहा है।
पिछली बार सिर्फ 43 सीटें जीतने वाली JDU इस बार 75+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
BJP 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है—यानी पार्टी का ग्राफ रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।
स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी इसी तरह चर्चा है कि इस बार वोटरों ने खुले दिल से NDA को मौका दिया है।
RJD–Congress की हालत पतली, PK और सहनी का खाता नहीं खुला
महागठबंधन में RJD सिर्फ 29 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 61 सीटों में लड़कर भी सिर्फ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता नहीं खुला है।
मुकेश सहनी की पार्टी भी फिलहाल कहीं नहीं दिख रही है।
शाम 6 बजे पीएम मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में जश्न में शामिल होंगे।
बड़े चेहरे—कौन आगे, कौन पीछे?
-
तेजस्वी यादव राघोपुर में पीछे
-
तेज प्रताप महुआ से पीछे
-
सम्राट चौधरी तारापुर से आगे
-
पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे
तेजस्वी यादव राघोपुर में पीछे
तेज प्रताप महुआ से पीछे
सम्राट चौधरी तारापुर से आगे
पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे
निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
रिकॉर्ड वोटिंग—बिहार ने दिखाया जोश
इस बार दो चरणों में 67.10% वोटिंग हुई, जो 2020 से करीब 10% ज्यादा है।
यह आंकड़ा 1951 के बाद सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है।
लोकल लोगों का कहना है कि “इस बार माहौल अलग ही था, लोग सुबह-सुबह लाइन में लग गए थे।”
तेजस्वी यादव की स्ट्रैटजी क्यों फेल हुई? 5 बड़े कारण
लोगों के बीच चर्चा है कि तेजस्वी यादव की रणनीति कई स्तरों पर कमजोर साबित हुई।
पांच प्रमुख वजहें बताई जा रही हैं—
1) कांग्रेस से गठबंधन करना पड़ा भारी
2) सीट बंटवारे में राहुल गांधी के पीछे-पीछे दौड़ते रहे
3) मुकेश सहनी के दबाव में आकर डिप्टी CM पद तक देने को तैयार हो गए
4) असली मुद्दों से हटकर ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों में उलझ गए
5) महिलाओं की रिकॉर्ड वोटिंग ने RJD का पूरा गणित बिगाड़ दिया
आज होगा फैसला, जीत का ऐलान कुछ देर में
दोनों चरणों की वोटिंग 6 और 11 नवंबर को पूरी हुई थी।
अब मतगणना जारी है और कुछ ही देर में साफ हो जाएगा कि आखिर बिहार की कमान किसके हाथों जाएगी।जनता भी टीवी और मोबाइल पर अपनी नजरें जमाए बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




