बिलासपुर ट्रेन हादसा: मृत लोको पायलट की बेटियों की पढ़ाई और शादी का खर्च उठाएगी क्लीन कोल कंपनी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर के भीषण रेल हादसे के बाद अब एक संवेदनशील पहल सामने आई है। क्लीन कोल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड ने हादसे में जान गंवाने वाले लोको पायलट विद्या सागर कुशवाहा के परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

पूरा मामला विस्तार से

गौरतलब है कि 4 नवम्बर 2025 को बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद क्लीन कोल एंटरप्राइजेज ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने की घोषणा की है।

बिलासपुर ट्रेन हादसे में मृत लोको पायलट के परिवार को क्लीन कोल कंपनी की सहायता – Bilaspur Train Accident Update Image

कंपनी ने बताया कि स्वर्गीय विद्या सागर कुशवाहा की तीनों बेटियों की पूरी शिक्षा का खर्च अब कंपनी उठाएगी। इतना ही नहीं, जब इन बालिकाओं की शादी होगी, तो कंपनी आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी, ताकि परिवार पर किसी तरह का बोझ न पड़े।

कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि उसी हादसे में जिस परिवार के सभी सदस्य असमय काल के गाल में समा गए, उस परिवार के एकमात्र जीवित बच्चे की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी भी कंपनी निभाएगी।

कंपनी का आधिकारिक बयान

क्लीन कोल एंटरप्राइजेज प्रा. लि. के निदेशक संजय अग्रवाल ने कहा कि दोनों परिवार फिलहाल गहरे सदमे में हैं। जब स्थिति सामान्य होगी, तब कंपनी के अधिकारी परिजनों से संपर्क कर जरूरी जानकारी लेंगे ताकि सहायता प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कंपनी इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हर संभव मदद करेगी।

कंपनी की ओर से यह जानकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक को भी भेजी गई है\

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J