भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलौदाबाजार-भाटापारा: छत्तीसगढ़ के पलारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। वजह थी – पति का पत्नी के अवैध रिश्तों पर रोक लगाना।
इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा तब हुआ जब 24 अक्टूबर 2025 की रात ग्राम वटगन में फल विक्रेता अमृत गिरी की लाश उनके ही घर में खून से लथपथ हालत में मिली। 25 अक्टूबर को पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
मामला संदिग्ध लगने पर एसपी भावना गुप्ता ने तुरंत एक विशेष टीम बनाई। टीम में एएसपी अभिषेक सिंह, डीएसपी निधि नाग और साइबर सेल के अधिकारी शामिल थे।
इंस्टाग्राम से शुरू हुआ अवैध रिश्ता, बनी खौफनाक साजिश
जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी चंद्रिका गिरी (38) का संपर्क इंस्टाग्राम के जरिए टुन्ना शर्मा (25) नाम के युवक से हुआ था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और इसी रिश्ते के चलते घर में तनाव बढ़ गया।
पति अमृत गिरी पत्नी को इन रिश्तों से दूर रहने की समझाइश देता था, लेकिन यह बात चंद्रिका को नागवार गुजरी। धीरे-धीरे उसने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
फिल्मी अंदाज में रची गई हत्या
जांच में सामने आया कि चंद्रिका ने पहले प्रेमी टुन्ना शर्मा को घर में छिपाया, फिर अपने परिवार के साथ नाचा देखने गांव से बाहर चली गई ताकि किसी को शक न हो।
रात में जब अमृत गिरी खाना खाकर सो गए, तभी टुन्ना ने लोहे की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
चेन्नई से फ्लाइट में लाया गया आरोपी
पुलिस की टेक्निकल टीम ने मोबाइल लोकेशन और सोशल मीडिया क्लूज़ के आधार पर आरोपी टुन्ना शर्मा को चेन्नई से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की और घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कराई।
इसके बाद पुलिस ने पत्नी चंद्रिका गिरी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस जांच जारी
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य तकनीकी एंगल और आर्थिक पहलुओं की भी जांच कर रही है।
जिले में बढ़ रहे ऐसे अपराध
बलौदाबाजार-भाटापारा में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले सिमगा थाना क्षेत्र में भी पत्नी द्वारा प्रेमी से पति पर हमला करवाने का मामला सामने आया था। लगातार बढ़ते ऐसे अपराध समाज में रिश्तों की गिरती समझ और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




