भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नवंबर की शुरुआत में ही छत्तीसगढ़ ठंड से कांप उठा है। दुर्ग, रायपुर से लेकर सरगुजा तक सुबह की हवा ऐसी चल रही है मानो दिसंबर पहले ही दस्तक दे चुका हो। स्थानीय लोग भी कह रहे हैं— “इतनी ठंड तो पिछले साल दिसंबर में भी नहीं पड़ी थी।”
प्रदेश की राजधानी रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से नीचे चले गए हैं। सोमवार को सरगुजा संभाग में शीतलहर चली, जबकि बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में भी ठंडी हवाओं का असर देखने मिला। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है।
CG Weather Update: पूरा प्रदेश 30°C से नीचे
छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री से नीचे आ चुका है।रायपुर का अधिकतम पारा सामान्य से 2.5 डिग्री कम होकर 28.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।
अंबिकापुर इस बार भी सबसे ज्यादा ठंडा जिला बना हुआ है, जहां न्यूनतम पारा सिर्फ 6.5 डिग्री तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह की ठिठुरन ने पूरे इलाके को जमा दिया।
18 नवंबर तक इन जिलों में शीतलहर अलर्ट
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर के कुछ हिस्सों में शीतलहर की संभावना जताई गई है।दुर्ग और राजनांदगांव के कई मोहल्लों में सुबह-सुबह धुंध भी दिखाई दी, जिससे स्थानीय लोगों को ठंड और ज्यादा महसूस हुई।
आज रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 13°C से 28°C के बीच रहने की उम्मीद है। सुबह और रात को हल्की ठंडक और दिन में हल्की धूप मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




