भिलाई : नागपुर से शादी में आए बुजुर्ग की चरोदा में दर्दनाक मौत, सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई ,शहर में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। नागपुर से शादी में शामिल होने आए एक बुजुर्ग की चरोदा में सड़क हादसे में मौत हो गई।

मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र के चरोदा रेलवे कॉलोनी गेट के पास का है। जहां बीती रात एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भिलाई चरोदा सड़क हादसा | nagpur se aaye buzurg ki road accident me maut

पुरानी भिलाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम किशोर देवीदास मेढे है, जो नागपुर निवासी थे। वे अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने चरोदा आए थे और आनंद सागर होटल में ठहरे हुए थे।

हादसा 3 नवंबर की रात करीब 11 बजे हुआ, जब वे शादी समारोह से वापस होटल जा रहे थे। रेलवे कॉलोनी गेट के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के चालक ने उन्हें ठोकर मार दी।

टक्कर लगने से किशोर देवीदास के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिवार और शादी समारोह में गम का माहौल छा गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र रोहन किशोर मेढे की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J